भारत समाचार
पूर्व संघ प्रमुख भी बोले, जिन्ना थे राष्ट्र को समर्पित

मगर उन्हें याद दिलाया गया कि उनके संघ प्रमुख रहने के दौरान आडवाणी के जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष बताने पर भगवा खेमा गुस्से में हो गया था, तो उन्होंने कहा, आडवाणी ने इस संबंध में आगे चलकर कई तरह के स्पष्टीकरण दे दिए हैं। वैसे भी इस सिलसिले में सब कुछ भाजपा को ही तय करना है। हमें उस समय जो कहना था, हमने कह दिया था। क्या वह जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं, के जवाब में उन्होंने कहा, जिन्ना के अनेक रूप हुए हैं, वह कभी लोकमान्य तिलक के साथ थे और पूर्णत: राष्ट्र को समर्पित थे।




















