मुंबई, 6 सितंबर। फिल्म "ब्लू" में काम करने वाले कलाकारों ने पानी के अंदर व बाहर कुछ ऎसे हैरतअंगेज सीन किए है जिन्हें वे कभी भूल नहीं पाएंगे। अक्षय कुमार, संजय दत्त, जाएद खान, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में संजय और लारा पर पानी के भीतर समुद्री जीवों और खासकर डॉल्फिनों के बीच एक रोमांटिक गाना भी फिल्माया है। इसके बारे में फिल्म के निर्देशक एंथोनी डिसूजा ने बताया कि डॉल्फिनों के साथ इस गाने को फिल्माना काफी मुश्किल रहा। लेकिन इसके जो नतीजे आए, उसे देखकर लगा कि हमारी मेहनत सफल हो गई है। वैसे हम काफी सौभाग्यशाली रहे कि हमें एक ही जगह कई डॉल्फिस मिल गई और इस गाने के लिए खासकर डॉल्फिनों को जो करतब सिखाए गए। उन्हें देखकर दर्शकों को बहुत मजा आएंगा। यह गाना बिमिनी द्वीप पर फिल्माया गया है। इस गाने में कुछ ऎसे सीन भी है, जहां उनको करीब से फिल्माया जरूरी था और इसके लिए संजय और लारा को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ डॉल्फिनों को भी प्रशिक्षित किया गया। सूत्रों के अनुसार संजय और लारा को भी पानी में डॉल्फिनों के साथ अठखेलियां करते हुए काफी मजा आया।