नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत भारतीय महिलाओं ने पांचवे दिन तीरंदाजी के बेहद क़डे मुकाबले में भारत को 15 वां गोल्ड मेडल दिला दिया है। भारत की दीपिका कुमारी, डोला बनर्जी और बोम्बाल्या देवी की तीरंदाजी तिक़डी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। महिला रिकर्व टीम ने रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड को 207-206 से पराजित किया, जिससे भारत की स्वर्ण पदकों की संख्या 15 हो गई। प्रात भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 213-185 से पराजीत किया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: भारत की झोली में 15 स्वर्ण पदक





















