मुंबई, अक्टूबर। मुंबई में आयोजित हुए "इंडिया काउचर वीक" के दूसरे दिन बच्चों के लिए कम कर रही सलमान खान की संस्था "बीईग हूमन" के चैरिटी के लिए सलमान के विशेष बुलावे पर उनकी हसीन दोस्त कैटरीना कैफ रैंप पर उतरी और वो भी सलमान द्वादा डिजाइन की हुई पोशाक पहनकर इस अफसोस कैटरीना को सलमान की पोशाक पसंद नहीं आई। दरअसल कैटरीना की इस पोशाक पर खुद सलमान खान ने चित्रकारी की थी। हालांकि कैटरीना को कार्यक्रम जरूर पसंद आया। सलमान ने इस काले रंग की ड्रेस पर साधु का चित्र बनाया था।