प्लेन में उडान के दौरान पेन व घडियो की बिक्री पर रोक
Sep 3, 2009 7:44 PM
नई दिल्ली, 4 सितंबर। उडानों के दौरान सामान की बिक्री संबंघी नियमो पर विचार-विमर्श के लिए शुक्रवार 4 सिंतबर को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)ने सभी घरेलू एयरलाइंस की बैठक बुलाई है। बैठक में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केबिन कू्र के सदस्यों द्वारा विमान यात्रियों को सामान की बिक्री के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में कमी न रहने पाए। इस समय सिर्फ दो सस्ती एयरलाइंस गो एयर और इंडिगो में उडान के दौरान ही पेन, घडियां तथा कास्मेटिक्स आदि की बिक्री की सुविघा उपलब्घ है। इसकी शुरूआत कई साल पहले एयर सहारा अब जेटलाइट ने की थी, लेकिन बाद में उसने इसे बंद कर दिया था। अघिकारियों ने बताया कि डीजीसीए ने एयरलाइंस से कहा है कि जब तक समुचित प्रक्रिया तय नही हो जाती, तब तक उडान के दौरान सामान की बिक्री रोक दी जाए। हालांकि खाद्य पदार्थो और शराब को छोडकर अन्य पेय पदाथोंü को इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है। अघिकारियों के अनुसार घरेलू उडानों के दौरान केबिन कू्र के सदस्यों की संख्या कम रहती है, और इनमें से कई सदस्य उडानों के दौरान सामान की बिक्री में व्यस्त रहते है। इससे खासकर छोटी अवघि की उडानों के दौरान परिचालन संबंघी सुरक्षा पर असर पडता है। घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने डीजीसीए के इस आदेश की आलोचना की है, लेकिन अघिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, जिससे इस बारे में नियम लाए जा सके तथा प्रक्रिया को सुचारू किया जा सके।