कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब गरीबों का मुफ्त बीमा

लखनऊ, 1 सितंबर। अब बेहद गरीब लोगों का मुफ्त बीमा कराया जाएगा। उनकी प्रीमियम राशि राज्य और केंद्र सरकारें बराबर अदा करेंगी। जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक कमल किशोर ने यह जानकारी मंगलवार को यहां निगम के 53 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रीमियम किश्त के 100-100 रूपए केंद्र और राज्य सरकारें समान रूप से अदा करेंगी। उन्होंन बताया कि निगम के माघ्यम से शुरू हुई इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति के कक्षा नौ से 12 तक पढने वाले दो बच्चों को 100-100 रूपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति की यह रकम 600-600 रूपए की दो किश्तों में दी जाएगी। आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में बीमित व्यक्ति के परिजनों को तीस हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, इलाहाबाद और चित्रकूट जिलों में यह योजना शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें