भारत समाचार
दिल्ली में बिजली के बाद अब दूध महंगा

इस बारे में अमूल को आपरेटिव के अघिकारी निमिश ने बताया कि उनके खरीद मूल्य में काफी वृद्धि हो गई है। किसानों को जानवरों के चारे पर ज्यादा खर्चा करना पड रहा है। ऎसे में उनके लिए मौजूदा मूल्य पर दूध बेचना मुश्किल होता जा रहा है। उनके पास कीमत बढाने की सिवा कोई दूसरा उपाय नहीं है। फोरम फॉर बॉयोटेक एवं फूड सिक्योरिटी के भास्कर गोस्वामी ने अनुसार सूखे की वजह से पशु चारे की कीमतों में चौगुना बढोत्तरी हुई है। बाजार में सभी वस्तुओं के दाम में दो-तीन गुना बढोत्तरी हुई है।
चाहे सब्जी की कीमते हो या फिर दाले, चावल, मसाले, हर उत्पाद के दाम में बढोत्तरी हुई है। जिसे आम जनता वहन कर रही है। जब भी दूघ के दाम में बढोत्तरी की बात होती है तो शोर मचने लगता है। हालांकि इनके दामों में काफी समय से बढोत्तारी नहीं हुई है।




















