रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले महीने सुरक्षा बलों के जवानों पर घात लगाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। कांकेर जिले में 29 अगस्त को हुए इस हमले के मामले में पुलिस को कई नक्सलियों की तलाश है। इन नक्सलियों को पुलिस ने कांकेर जिले के जंगल से गिरफ्तार किया। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने कहा, ""हम इन नक्सलियों पर पिछले कई दिनों से नजर रख रहे थे और अंतत: आज हमने इन्हें पक़ड लिया। इन सात नक्सलियों में से छह महिलाएं हैं। ये कांकेर जिले के भुस्की गांव में 29 अगस्त को संयुक्त सुरक्षा दस्ते पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल थीं।
इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे।"" रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के भुस्की गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जिला पुलिस बल (डीएफ) और विशेष पुलिस अधिकारियों के एक दस्ते पर करीब 100 नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था।
भारत समाचार
छत्तीसगढ़ में 6 महिला नक्सली गिरफ्तार





















