कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्लिस्टर्स बनी विलियम्स बहनों के लिए खतरा

न्यूयार्क, 3 सितंबर। अमेरीकी ओपन में शारदान वापसी करने वाली किम क्लिस्टर्स ने फ्रांस की 14वीं वरीयता प्राप्त मारियन बार्तोली पर 5-7, 6-1, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई है। जिससे वह सत्र के इस अंतिम ग्रैड स्लैम मे विलियम्स बहनों के दबदबे के लिए खतरा बन गई है। दो वर्ष से संन्यास के कार्यकाल के बाद वापसी करने 0वाली 26 वर्षीय क्टिस्टर्स ने घीरे-घीरे शुरूआत करते हुए उन खिलाडियों शिकस्त दी जो बीते समय में विश्व की शीर्ष 10 की सूची में शामिल थी। बेल्जियम की इस खिलाडी ने दो वर्ष के दौरान शादी की और अब उनकी एक बैटी है।
अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए अब क्लिस्टर्स का सामना अपने देश की कस्र्टन फ्लिपकेस से होगा। जिसमें वह वीनस विलियम्स को परास्त कर सकती है क्योकि यह अमेरीकी खिलाडी घुटने की चोट से जुझ रही है। वीनस ने 2000 से 2001 में लगातार दो खिताब जीते है। उसने हमवतन बेथानी माटेक सैड्स पर 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की है। लेकिन उसने घुटने को सहारा देने के लिए काफी मोटी सफेद पट्टी बांघी हुई थी। उनकी छोटी बहन सेरेना ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी की मेलिना जिंक को 6-1, 6-1 से हराया था।
8वीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया अजारेका ने चेक गणराज्य की बारबोरा जाहलावोवा को 6-2, 6-1 से हराकर और 7वीं वरीयता प्राप्त रूस की वेरा ज्वानारेवा को हमवतन अन्ना चाकवेतादजे पर 3-6, 6-1, 6-1 से मात दकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें