लंदन। सुपरमॉडल नाओमी कैम्पबेल फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी की प्रशंसक हैं क्योंकि वह उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी-सारकोजी से एक राजकुमारी जैसा बर्ताव करते हैं। नाओमी कार्ला की मित्र हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक नाओमी कहती हैं, ""राष्ट्रपति सारकोजी कार्ला से जिस तरह बात करते हैं, मुझे वह अंदाज पसंद है। किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी के विषय में इतने प्यार, प्रशंसा और गर्व के साथ बात करते देखना अद्भुत होता है।""
नाओमी और कार्ला की दोस्ती 80 के दशक के उन सालों में हुई थी जब वे दोनों ही फैशन उद्योग में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। कार्ला और सारकोजी का विवाह 2008 में हुआ था। नाओमी उनके विवाह के बाद भी लगातार अपनी मित्र के सम्पर्क में हैं। नाओमी कहती हैं कि वह कार्ला से बहुत प्यार करती हैं और वह एक अद्भुत महिला हैं।
भारत समाचार
फ्रांसीसी राष्ट्रपति की प्रशंसक हैं नाओमी





















