मुंबई 4, सितम्बर। मुंबई में गुरूवार को भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित कर ने उन्हें विदाई दी। गणेश जी के दर्शन के लिए काफी भक्तों का तांता लगा रहा। दस दिन लंबे समारोह में लाखों लोग लालबाग के राजा के दर्शन के लिए उमडे। गणेश जी को कल गिरगाम चौपाटी में विसर्जित किया गया। जबकि कल दोपहर मघ्य मुंबई के लालबाग से जुलूस निकला। मुंबई के 105 जगहों पर भगवान गणेश की चार हजार से ज्यादा बडी मूर्तियो एवं करीब 35 हजार छोटी मूर्तियां विसर्जित किए जाने की संभावना है। सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी लगाए गये थे।