कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : भारत की झोली में 31वां गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलो में हिना सिद्ध और अनु राज सिंह की जोडी ने भारत को मंगलवार का पहला गोल्ड मेडल दिलाया इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडलों की संख्या बढकर 31 हो गई है। यह भारत के लिए सिर्फ शूटिंग से 14वां गोल्ड मेडल है। दोनों ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल पेयर में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसके साथ ही भारत ने अपने मैनचेस्टर के रिकार्ड को पीछे छोड दिया। गौरतलब है कि 2002 मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने 30 गोल्ड जीते थे लेकिन आज हिना सिद्ध और अनु राज सिंह की जोडी ने इस रिकार्ड को तोड दिया है। शूटिंग में ही 50 मीटर राइफल प्रोन मुकाबले में भारतीय महिला शूटर तेजस्विन सावंत ने सिल्वर पर निशाना साधा जबकि पुरूषों के पेयर शूटिंग मुकाबले में भारत के चंद्रशेखर कुमार और अमरेश जंग को 25 मीटर स्टैटर्ड पिस्टल में सिल्वर से संतोष करना पडा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें