भारत समाचार
विदेश मंत्री के विमान की कराची आपात लैंडिंग

सूत्रों ने बताया कि कराची में एक घंटा इंतजार करने के बाद भी मौसम जब साफ नहीं हुआ, तो इस विमान को वापस दुबई लौटना पडा। विदेश मंत्री कृष्णा ने रात दुबई में ही गुजारी, अब वे शुक्रवार को स्वदेश लौटेंगे। गौरतलब है कि कृष्णा इब्सा (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए ब्राजील गए थे, मगर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मृत्यु का समाचार मिलने पर वे बीच में ही स्वदेश लौट रहे थे।




















