न्यूयार्क, 4 सितंबर। गुरूवार को यूएस ओपन में रूस की टेनिस स्टार महिला खिलाडी येलेना दिमेतिएवा को हार का सामना करना पडा। उनकी हमवतन खिलाडी और विश्व में सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त दिनारा सफीना एक कडे मुकाबले से जीत हासिल की। "डीपीए" के अनुसार 70वीं वरीयता वाली खिलाडी अमेरीका की मेलेनी ऑडिन ने चौथी वरीयता प्राप्त दिमेंबिएवा को 5-7, 6-4, 6-3 से पराजित कर सनसनी फैला दी। साफीन को जीत के लिए बहुत परेशानीका सामना करना पडा। उन्होंने दूसरे दौर में जर्मनी की क्रिस्टिना बैरोस को 6-7, 6-2, 6-3 से पराजित किा। रूप की एक अन्य महिला स्टार नादिया पेत्रोवा फ्रांस की जूली कोइन को 6-4, 7-6 से हराकर अमेरीकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई है।