मेलबोर्न, 5 सितंबर। न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में कोयला खदान की तलाश के लिए कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल आस्ट्रेलिया के दौर पर है। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जायसवाल ने हंटर वैली और एमरलैंड का दौरा किया। भारत में 2012 तक 20 करोड टन ताप कोयले की कमी होने की संभावना है। एक मीडिया एजेंसी के अनुसार जिन देशों में कोयला उपलब्घ है, जायसवाल ने वहां जाने का कार्यक्रम बनाया है, और आस्ट्रेलिया उन देशों में से एक है, जहां उच्चा गुणवता का कोयला उपलब्घ है। उन्होंने कहा कि भारत और अघिक कोयला हासिल करने की संभावना तलाश रहा है। क्योंकि देश की आघे से अघिक बिजली ताप बिजली घरों में पैदा होती है। इसलिए हम विदेश में कोयला खदान की तलाश में निकले है।