कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन से मुलाकात को मैं कभी नही भूल सकता: ह्यूजेस

मेलबर्न, 16 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज फिल ह्यूजेस उस पल को सोच कर रोमांचित हो उठते है, जब उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से बातें की। एशेज श्रृंखला के लिए टीम से बाहर होने के बाद ह्यूजेस मुंबई के एक होटल में तेंदुलकर से मिले। ह्यूजेस ने अपनी मुलाकात का ब्यौरा तो नही दिया लेकिन कहा कि इस बातचीत को वह कभी नही भुला सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे मन में उनके लिये कई सवाल थे। उन्होेने भी मुझसे मेेरे और परिवार के बारे में बहुत कुछ पूछा। उनसे मिलने के बाद मैंने काफी तरोताजा महसूस किया।
मैं उन्हें टीवी पर देखकर बडा हुआ हूं और इस मुलाकात को मैं कभी नही भूल सकता। यह पूछने पर कि क्या उन्होने खराब फार्म से उबरने के लिए सचिन से कोइर नुस्खा मांगा, उन्होंने कहा कि मुझे नही लगता कि सचिन ने कभी इस दौर का सामना किया है। सचिन उसी समय जिम से लौट रहे थे और हमने लंच तथा कॉफी पर औपचारिक बातें की। हमने कई मसलों पर बात की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें