सिडनी, 5 सितंबर। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने 19 साल के करियर में बहुत दोस्त बनाए है। उनके दोस्तों की फेहरिस्त में सात बार के फार्मूला वन चैपिंयन माइकल शुमाकर से लेकर ब्रिटेन के मशहूर रॉक बैड रॉलिंग स्टोन्स के गिटार वादक केथ रिचड्र्स तक शामिल है। क्रिकेट लेखक बेन डोरेस और राबर्ट क्रेडॉक के अनुसार दोस्तों की लंबी चौडी फेहरियस्त के बावजूद अगर कभी सचिन के सबसे अच्छे विदेशी दोस्तों के नाम जानने की इच्छा हो तो मुंबई स्थित उनके रेस्टोरेट मे जाइए। सचिन के इस आलीशान रेस्टोरेट के एक कोने में शीशे के भीतर आस्टे्रलियाई क्रिकेट टीम की एकदिवसीय जर्सी सजाई गई है। आस्ट्रेलियाई एक दिवसीय टीम के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित उस जर्सी पर लिखा है। सचिन के लिए, जिनके जैसा हम सभी बनना चाहते है। वर्ष 2006 में खेली गई चैपियंस ट्राफी के दौरान जब आस्ट्रेलियाई टीम मुंबई गई थी तक उसने विशेष्ा न्यौते पर सचिन के रेस्टोरेट में रात का खाना खाया था। उसी दौरान एंड्रयू सायमंड्स ने इस जर्सी पर अपने दिल की बात लिखी थी। सायमंड्स ने जो कुछ लिखा था उसमें आस्टे्रलियाई टीम के बाकी सदस्यों की भी सहमति थी। इससे साफ है कि आस्ट्रेलियाई टीम सचिन की कितनी बडी मुराद है। साथ ही साथ इससे यह भी साबित होता है कि सचिन विश्रव क्रिकेट में कि ऊंचाई तक पहुंच गई है।