नक्सलियों से निपटने के लिए सेना का इस्तेमाल नही : पीएम
Oct 10, 2009 1:46 AM
बेंगलूर 10,अक्टूबर। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार नक्सलियों के सामने समर्पण नही करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने नक्सलियों से निपटने के लिए सेना के इस्तेमाल की संभावना से भी इनकार किया। कर्नाटक के बाढ़ग्रस्त उत्तरी इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां से 400 किलोमीटर दूर रायचूर में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उस चुनौती को दिखाता है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। हम कभी समर्पण नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सेनाओं के इस्तेमाल की बात नही कर रहे है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को इस काम में लगाया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चरौली जिले में गुरूवार को एक हमलें में नक्सलियों ने 17 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।