कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भूपति दूसरे दौर में, सानिया बाहर

न्यूयार्क, 5 सितंबर। अमेरीकी ओपन में भारत के महेश भूपति ने आसानी से मिश्रित युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली जबकि एकल वर्ग में दूसरे दौर मे शिकस्त के साथ बाहर होने वाली सानिया मिर्जा महिला युगल वर्ग से भी बाहर हो गई। 14वीं वरीयता प्राप्त सानिया और इटली की फ्रांसेस्का शियावों ने अच्छी शुरूआत की लेकिन लय कायम नहीं रख सकी। उन्हें अर्जेटीना की गैर वरीयता प्राप्त जिसेना डुल्को और इसाइल की सहर पीर की उन्होंने तीन ऎस लगाकर शुरूआत की लेकिन सानिया और शियावोन की सर्विस कमजोर रही। उनकी सर्विस दो बार तोडकर डुल्को और पीर ने 6-2 की बढत बना ली। दूसरे सेट में सानिया और शियावोन ने वापसी की और लंबी रैलियां लगाकर सेट जीत लिया। निर्णायक सेट 68 मिनट तक चला जिसमें सानिया और शियावो ने 3 ऎस भी लगाए लेकिन जीत नहीं सके। डुल्को और पीर ने 9 में से 2 बे्रक पॉइंट भुनाए जबकि सानिया और शिसावोन 7 में से 1 ही तब्दील कर सकी। एकल वर्ग के दूसरे ही दौर में हारी सानिया की चुनौती तक सिर्फ मिश्रित युगल मे बची है। कनाडा के डेनियल नेस्टर और सानिया की जोडी का सामना अब दूसरे दौर में अमेरीका के कार्ली गुलिकसन और ट्रेविस पेरोट से होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें