कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

12 दिनों की पुलिस रिमांड पर राजखोवा

गुवाहाटी। प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम ( उल्फा) के चेयरमैन अरविंद राजखोवा को 12 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया हैं। इससे पहले राजखोवा ने पेशी के दौरान कोर्ट में कहा कि उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया गया हैं। निजी सुरक्षाकर्मी राजा बोरा और संगठन के डिप्टी चीफ राजू बरूआ समेत राजखोवा को शनिवार शाम एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
असम में सीनियर पुलिस अधिकारियों ने तीनों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर देने की मांग की, पर अदालत ने इन्हें 12 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। राजखोवा और बरूआ ने शुक्रवार को बडे ही नाटकीय ढंग से अपने परिजनों सहित मेघालय में समर्पण कर दिया था। सरेंडर करने वालों में राजखोवा और उसकी पत्नी कावेरी व दो बच्चे, राजू बरूआ और उसकी पत्नी और एक बच्चा, राजखोवा का निजी सुरक्षाकर्मी राजा बोरा व अल्फा के स्वयंभू विदेश सचिव साशा चौधरी की पत्नी व उनका पुत्र शामिल हैं। सरेंडर करने वाले  उल्फा नेताओं को हेलिकॉप्टर के जरिए गुवाहाटी लाया गया। इन लोगों को असम पुलिस की चौथी बटालियन के मुख्यालय में रखा गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें