लखनऊ, 5 सितंबर। उत्तरप्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों में संयुक्त प्रार्थना सभाएं व कार्यक्रम आयोजित नहीं करें। यह निर्णय स्वाइन फ्लू के कारण किया गया है। राज्य में 100 से अघिक लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने एहतियात के तौर पर ये निर्देश शनिवार को दिए। निर्देश में कहा गया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर विद्यार्थी को तुरंत घर भेजा जाए तथा स्कूल प्रबंघन इस बारे में स्वास्थ्य अघिकारियों को भी सूचित करे। स्वास्थ्य अघिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब 126 लोग वायरस एच1एन1 पॉजिटिव पाए गए हैं।