नई दिल्ली। मारूति सुजूकी ने उत्पादन में वर्ष 2009 में अपनी पैरंट कंपनी जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन को पीछे छोड दिया। मारूति सुजुकी ने 9 लाख 66 हजार 399 कारों का उत्पादन किया। वही सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन का उत्पादन केवल 9 लाख 8 हजार 302 कारों में ही सिमट गया। कंपनी ने से सबसे अधिक 2.4 लाख कारे ऑल्टो मॉडल की बेची, जबकि 1.4 लाख कारों की बिक्री के साथ वैगन-आर दूसरे पायदान पर रही।