नई दिल्ली, 5 सितंबर। भारतीय टेनिस स्टार सोमदेव देवबर्मन का कहना है कि मै भारत को डेविस कप विश्व समूह में जगह दिलाना चाहता हूं। अमेरीकी ओपन के लिए क्वालिफाई करने वाले सोमदेव पिछले आठ साल में ग्रैडस्लैम के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने गये है। दूसरे दौर में फिलीप कोलश्रेइबेर ने उन्हें हरा दिया। इस हार से उनका हौसला नहीं टूटा बल्कि वह दक्षिण अफ्रीका में मेजबान के खिलाफ भारत के डेविस कप मुकाबले के बारे में सोच रहे है। इससे जीतने से भारत 11 साल बाद विश्व गु्रप में खेल सकता है। जर्मनी के 23वें वरीयता प्राप्त खिलाडी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद सोमदेव ने प्रेट्र से कहा कि अगला लक्ष्य डेविस कप है। यह बडा मुकाबला है और मै भारत के लिए जीतना चाहता हूं। भारत की उम्मीदें भी बहुत हद तक सोमदेव पर टिकी है। चीनी ताइपे के खिलाफ पिछले मुकाबले में उसने दोनों एकल मैच जीते थे। इस साल चेन्नई ओपन में घमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सोमदेव भले ही अमेरीकी ओपन में वह कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन उन्होंने इससे काफी कुछ सीखा है। सोमदेव ने क्वालीफायर दौर में अपने से कहीं ऊंची रैकिंग वाले खिलाडियों को हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई लेकिन वह कोलश्रेइबेन को नहीं हरा सके।