रिलायंस ने शेयरों की बिक्री से 2,657 करोड रूपए उगाहे
Jan 3, 2010 10:30 PM
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल ने सोमवार को 2.58 करोड शेयरों की बिक्री से 2,675 करोड रूपयों की उगाही की। शेयरों की बिक्री आरआईएल की एक प्रवर्तक इकाई पेट्रोलियम ट्रस्ट ने 1,035 रूपए प्रति शेयर की दर से की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस राशि को आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग्स के लिए जुटाया गया है। बयान में कहा गया कि इस कदम का वित्तीय प्रभाव कंपनी के वित्तीय बयान में प्रदर्शित होगा। आरआईएल ने अपने शेयरों की बिक्री से दूसरी बार पैसे की उगाही की है। कंपनी ने सितम्बर में भी शेयरों की बिक्री से 3,188 करोड रूपए जुटाए थे।