नई दिल्ली, 6 सितंबर। हिन्दी सिनेमा के अभिनेता सलमान खान आजकल धूम्रपान की लत से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे है। सलमान का कहना है कि वह सिगरेट की लत से निजात पाना चाहते है और इसके लिए प्रयास भी कर रहे है। उनको लगता है कि सामजिक दायरे में खुद को स्थापित करने या फिर दिखावे के लिए सिगरेट पीने की शुरूआत करते है। खान ने कहा है कि सिगरेट धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है और लोग इसे तब छोडते है जब उनके चिकित्सक उन्हें ऎसा करने के लिए कहते है।