कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दरगाह पर पाक झंडा फहराने के आरोप में चार गिरफ्तार

आणंद, 7 सितंबर। गुजरात के आणंद जिले के उमरेथ कस्बे में सोमवार को एक दरगाह पर कथित रूप से पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने एक दरगाह पर नीम के पेड पर दो पाकिस्तानी झंडे टंगे देखकर इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें दरगाह के दो ट्रस्टी और तीन कर्मचारी हैं। एक ट्रस्टी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक ट्रस्टी के बीमार होने के कारण उसे हिरासत में नहीं लिया जा सका। प्राथमिक जांच में पता चला कि झंडा पाकिस्तान के झंडे से मिलता जुलता था लेकिन उस पर एक ही तरफ छपाई की गई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें