श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद श्रीनगर के कई हिस्सों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कफ्र्यू पूरे श्रीनगर जिले एवं दक्षिणी कश्मीर और उत्तर कश्मीर के बारामूला में लगाया गया हे।
कफ्र्यू लगाने का निर्णय शनिवार रात को हुई असैन्य और सुरक्षाबलों की हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। हिंसक वारदातों के बाद कफ्र्यू वाले क्षेत्रों में पुलिस और सीआरपीएफ के> हजारों जवानों को तैनात कर> दिया गया है। इन घटनाओं का जिम्मेदार हुर्रियत के प्रमुख सैयद अलील शाह गिलानी और मुस्लिम लीग के प्रमुख मसर्रत आलम भट सहित नरमपंथी धडे के प्रमुख मीरवाइज पर लगाए जा रहे हैं। पुलिस का आरोप है कि ये हिंसक वारदातें सुनियोजित साजिश के तहत हुई है।
गौररतलब है कि शनिवार को उपद्रवी भीड ने अपराध शाखा और हजरतबल में एक पुलिस चौकी सहित कई सरकारी संपत्तियौं को आग के हवाले कर दिया था। मीरवाइजर के खिलाफ हिंसा भडकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। > >
भारत समाचार
पूरे श्रीनगर सहित कई हिस्सों में कफ्र्यू, मीरवाइजर को जिम्मेदार ठहराया





















