नईदिल्ली, 7 सितंबर। त्यौहारी सीजन के मद्देनजर कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार्स इंडिया अपनी लक्चरी कार होंडा सिविक का नया मॉडल मंगलवार को बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी के डीलरों ने बताया कि होंडा सिविक की आतंरिक साज सज्जा में बदलाव किया गया है, और कार के बाहरी हिस्से में भी कुछ परिवर्तन किए गए है। उन्होंने कहा कि कार के बॉडी पैनल में बदलाव किया गया है। डीलरों ने बताया कि त्यौहारी सीजन के मद्देनजर कंपनी को नई होंडा सिविक से बहुत उम्मीद है, और यह कार अगले सप्ताह बाजार में आ जाएगी। यह कार कंपनी के ग्रेटर नोएडा स्थित संयंत्र में बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि होंडा सिविक का पिछले कुछ दिनों से कंपनी ने उत्पादन बंद कर दिया था, और अब नई सिविक सडकों पर आ रही है।