कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राजनीति में जाने की सोच रही मनीषा

मुंबई, 7 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला अब राजनीति में अपना भाग्य आजमाने की सोच रही है। खबर है कि राजनीति के दावपेंच सीखने के लिए वे इन दिनों अपना समय बॉलीवुड में कम और नेपाल में अघिक दे रही है। इससे पूर्व भी एक बार इस तरह की चर्चाओं ने काफी जोर पकडा था, लेकिन तब नेपाल के राजनीतिक हालात ठीक नही थे। अब नेपाल में राजनीति की संभावनाओं को देखते हुए मनीषा ने फिर अपना मन बनाया है। मनीषा को राजनीति विरासत में मिली है, तो जाहिर है उसके गुर उनको मिले ही होंगे। मनीषा ने कई बार स्वीकार किया है कि उन्हें राजनीति में रूचि है। अब ऎसे में खूबसूरत नेपाल को खूबसूरत नेता भी मिल जाएं तो क्या कहना।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें