कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमर सिंह की देखभाल के लिए सिंगापुर में रह रहे है अमिताभ

नई दिल्ली, 7 सितंबर। अपने मित्र और समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह की देखभाल के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों सिंगापुर में रह रहे है। अमर सिंह का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था, इसलिए वह विदेशी जमीन पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। अमिताभ ने कहा कि मैं यहां छुटि्टयां नही मना रहा हूं। मैं अपने मित्र की देखभाल कर रहा हूं। इसके अलावा कई लोगों से भी मिल रहा हूं। साथ ही साथ किताबें पढना, टीवी देखना और ब्लॉगिंग भी चलती रहती है। हालांकि "बिग बॉस" के लिए हामी भर चुके अमिताभ शुक्रवार को इसकी शूटिंग के लिए मुंबई आएंगे। "बिग बॉस" के इस सीजन का प्रसारण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। ऎसे में इस शो की शूटिंग के लिए अमिताभ हर हफ्ते सिंगापुर से मुंबई आएंगे और काम निपटाकर वापस लौट जाएंगे। उनके आने-जाने का खर्चा चैनल वहन करेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें