कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जूलिया से मुलाकात की खबरें झूठी: शर्मिला टैगोर

मुंबई, 2 अक्टूबर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर मीडिया की उन खबरों से नाराज है जिनमें कहा गया है कि अभिनेता सैफ अली खान सहित उनके परिवार ने हॉलीवुड ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जूलिया रॉबट्र्स के साथ मुलाकात की।
गौरतलब है कि जूलिया अभी हरियाणा स्थित पटौदी परिवार के पूर्वजो के पटौदी पैलेस में ठहरी हुई है। वह अपनी आगामी फिल्म "ईट-प्रे-लव" की शूटिंग के लिए पटौदी के एक आश्रम में आई है। पटौदी पैलेस को एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है, क्योंकि अभिनेत्री जूलिया अपने तीन बच्चो के साथ यहां रह रही है। खबरें आई थी कि पूर्व क्रिकेटर नवाब पटौदी, उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और सोहा अली खान सहित परिवार के तीन बच्चों ने सप्ताहांत में पटौदी पैलेस जाकर जूलिया के साथ डिनर किया था।
शर्मिला ने कहा कि जूलिया के साथ पटौदी परिवार की मुलाकात और डिनर की खबरें झूठी है। पटौदी पैलेस के मालिक शर्मिला टैगोर के पति मंसूर अली खान पटौदी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें