मुंबई। फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा को मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में पहला मौका दिया था जिसे सिद्धार्थ आज भी याद करते हैं। उनका कहना है कि वह धर्मा प्रोडक्शन के साथ तब तक काम करते रहेंगे जब तक उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा।
सिद्धार्थ ने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि अन्य ब़डी प्रोडक्शन कंपनियों की तरफ से भी काम करने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। सिद्धार्थ ने बताया, ""करण जौहर मेरे गुरू हैं। मैंने उनकी फिल्म "कुछ कुछ होता है" देखी और उसी दिन मैने फैसला किया था कि मैं उनकी तरह ही एक फिल्म बनाऊंगा।"" सिद्धार्थ कहते हैं, ""मैंने सूरज ब़डजात्या और करण जौहर से काफी कुछ सीखा है।
फिल्म "विवाह" में ब़डजात्या के साथ बतौर सहायक निर्देशक के रूप में मैने काम किया था। मुझे पहले ही ब़डी कंपनियों के प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन मैं केवल करण जौहर के साथ फिल्में तब तक बनाता रहूंगा जब तक वह खुद मुझे निकाल नहीं देते।"" फिल्म "वी आर फैमिली" का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं कि वह "चुपके चुपके" जैसी एक फिल्म बनाने पर काम कर रहे थे।
करण ने उस पटकथा को मंजूरी दे दी थी लेकिन फिल्म दूसरे हिस्से में जाकर ही अटक गई। सिद्धार्थ बताते हैं, ""मैं हमेशा से ही हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म "स्टेपमॉम" बनाना चाहता था और इसे लेकर मैं निश्चिंत था कि इसे एक दिन मैं जरूर बनाऊंगा। इस पटकथा का पहला चरण पूरा हो चुका है।"" सिद्धार्थ 20 करो़ड रूपये की लागत से हॉलीवुड की फिल्म "स्टेपमॉम" पर आधारित फिल्म "वी आर फैमिली" बना रहे हैं। इस फिल्म में काजोल, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। काजोल और करीना इस फिल्म में क्रमश: सुसान सारांडोन और जूलिया राबर्टस की भूमिकाएं कर रही हैं।
भारत समाचार
निकाले जाने तक करण जौहर के साथ काम करता रहूंगा





















