कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह का निधन

मुक्तसर, 7 सितंबर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री तथ हरियाणा और उडीसा के पूर्व राज्यपाल हरचरण सिंह बरार का मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव सराई नागा मे निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। पंजाब सरकार ने बरार के सम्मान में तीन दिन तथा हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। दोनों राज्यों के अधिकारियों प्रवक्ता ने कहा कि शोक अवधि के दौरान प्रदेशों में राष्ट्रीय घ्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आघिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा। पंजाब सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डो, निगमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। बरार 24 सितंबर 1977 से लेकर 9 दिसंबर 1979 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। वहीं वह 1976 में छह महीने के लिए उडीसा के भी राज्यपाल रहे। उनका आज दोपहर उनके पैतृक गांव सराई नागा में अंतिम संस्कार किया जाएंगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें