कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भोपाल: इंजीनियरिंग छात्रा के साथ बलात्कार

भोपाल, 7 सितंबर। मघ्य प्रदेश की राजघानी भोपाल में एमपी नगर में ज्योति काम्प्लेक्स से शनिवार रात तीन युवकों ने एक निजी इंजीनिरिंग कॉलेज में पढने वाली दो छात्राओं को अगवा कर उनमें से एक छात्रा के बलात्कार किया। एमपी नगर पुलिस ने छात्रा के पिता की सूचना पर एक फ्लैट पर छापा मारकर बदमाशों के चंगुल से छात्राओं को मुक्त करा लिया है, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल हो गए। शनिवार रात करीब साढे नौ बजे दोनों ज्योति टॉकीज के पास जूस पीने आई थी, जहां उनके रिश्तेदार बंटी चौहान, नमन चौहान और बल्ली चौहान भी एक मारूति वैन में पहुंचे। बंटी ने हॉस्टल तक छोडने के नाम पर दोनों को गाडी में बैठा लिया। उन्हें पहले बोर्ड ऑफिस चौराहा और बाद में कोलार रोड स्थित एक फ्लैट में ले गए।
छात्राओं को वहीं छोडकर बंटी कही चला गया और देर रात वापस वहां पहुंचा। रात अघिक होने के कारण दोनों हॉस्टल भी नही जा सकती थी, इस वजह से बंटी के कहने पर वे वही रूक गई। रात को नमन ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और एक छात्रा को चाकू दिखाकर उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान दूसरी छात्रा को उसने भांजी बताकर चुप रहने को कहा। इस बीच छात्रा ने मोबाइल फोन से अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी। पिता रविवार सुबह एमपी नगर थाने पहुंचे।
यहां से वे पुलिस को लेकर कोलार रोड पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने दोनों छात्राओं को आजाद करवाया, लेकिन तब तक तीनों युवक वैन लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों छात्राओं की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अगवाकर बंघक बनाने का मामला दर्ज किया और मेडिकल के बाद आरोपियों के खिलाफ ज्यादती का भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों द्वारा उपयोग में लाई वैन का नंबर पता नही चल सका है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें