जोहानिसबर्ग, 23 सितंबर। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह को आज अभ्यास सत्र के दौरान अंगुली में चोट लग गई जिसके कारण उन्हें फिल्ड से बाहर जाना पडा। युवराज सिंह अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले मैच में नही खेल पाएंगे। भारत के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर भी इसी प्रकार एक अभ्यास मैच में घायल हो गए थे जिसके कारण उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी में शामिल नही किया गया। युवराज यहां यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर फील्डिंग का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दाहिनी उंगली में काफी चोट लग गई और वह बाद में बल्लेबाजी और गेदबाजी का अभ्यास नही कर सकें। फिजियो नितिन पटेल ने उनका उपचार किया। बाद में उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। टीम मैनेजर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेडिकल चेकअप के बाद ही पता चलेगा कि युवराज को फ्रेक्चर तो नही हुआ है।