कोलकाता, 7 सितंबर। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यहां कहा कि रेलवे में भर्ती के लिए अब हर क्षेत्रीय भाषा में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा अभ्यर्थी उर्दू में भी परीक्षा दे सकेंगे। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री सुल्तान अहदम द्वारा यहां आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने आई बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षओं में बैठने वाले अभ्यर्थी उर्दू सहित किसी भी क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। आरआरबी की परीक्षाएं अभी तक मात्र अंग्रेजी और हिंदी में ही आयोजित की जाती रही हैं।