मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा के खिलाफ बलात्कार के सनसनीखेज मामले में एक नया मो़ड आ गया है। उनकी नौकरानी इन आरोपों से मुकर गई है कि अभिनेता शाइनी ने पिछले साल मुंबई स्थित अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया था।
उसने कहा कि उसके साथ इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। बीस वर्षीय यह युवती तीन सितंबर को अदालत में पेश हुई और कहा कि शाइनी ने उसके साथ कभी बलात्कार नहीं किया। उसने शाइनी के खिलाफ शिकायत उस महिला के कहने पर दर्ज कराई थी, जिसने उसे शाइनी के घर नौकरानी का काम दिलाया था।
हालांकि शाइनी की बीस साला नौकरानी ने उन्हें क्लिन चिट दे दी है, लेकिन उनके खिलाफ मामले में अभी सुनवाई जारी रहेगी। पुलिस ने अपनी नौकरानी से बलात्कार के आरोप में शाइनी को 14 जून, 2009 को गिरफ्तार किया था, उसके बाद शाइनी तीन महीने जेल की सलाखों के पीछे रहे। पुलिस ने उनके खिलाफ 109 पेजों की चार्जशीट दायर की थी, जिसमें 12 गवाहों के बयान दर्ज थे। इस मामले की अगली सुनवाई अब 15 सितंबर को होगी।
भारत समाचार
अभिनेता शाइनी की नौकरानी बलात्कार से मुकरी





















