भारत समाचार
इंतिखाब बोले मेरे खिलाफ साजिश हो रही है

इंतिखान ने एक निजी चैनल से कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई पूर्व खिलाडी है जो उन्हें कोच के रूप में नहीं देखना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह लोग मेरे खिलाफ अभियान छेडे हुए है और मुझे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे है। यह बहुत दुखद है लेकिन मै झुकने वाला नहीं हूं। बोर्ड के अघ्यक्ष का जब तक मुझे पर विश्वास है तब तक में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहूंगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सुहैल ने कोच इंतिखात पर आरोप लगाया कि यह टीम में गुटबाजी को बढावा दे रहे है।




















