जयपुर। टाटा टेलीसर्विसेज की सीडीएमए ब्राण्ड टाटा इंडीकॉम ने यहां आकर्षक पेशकश की घोषणा की है जिसके चलते राजस्थान में पूरे सालभर तक टाटा नेटवर्क के किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड लोकल कॉल कर सकते है। इस ऑफर के तहत ग्राहक टाटा वॉकी, टाटा इंडीकॉम, टाटा डोकोमो और वर्जिन मोबाइल समेत किसी भी टाटा कनेक्शन पर अनिलिमिटेड फ्री लोकल लोकल कॉल कर सकते है जबकि दूसरे नेटवर्क पर लोकल कॉल के बदले पचास पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क देय होगा। यह ऑफर मौजूदा ग्राहकों के अलावा नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए 1500 रूपए के रीचार्ज पर उपलब्ध है।
भारत समाचार
अनलिमिटेड लोकल काल





















