कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेट एयरवेज में पायलटों के सामुहिक अवकाश से 115 उडाने रद्द

नई दिल्ली, 8 सितंबर। जेट एयरवेज के करीब 650 पायलट सोमवार रात से अनिश्चित काल के लिए सामुहिक अवकाश पर चले गये है। गौरतलब है कि एक माह पूर्व पायलटों द्वारा ट्रेड यूनियन बनाने को लेकर जेट एयरवेज के प्रबंघन ने दो सीनियर पायलटों को बर्खास्त कर दिया था। जिसकी बहाली के लिए पायलटों ने सोमवार को जेट एयरवेज के प्रबंघन से मुलाकात कि लेकिन उनके बीच की मुलाकात नाकाम रही। जिसका विरोघ जताते हुए बीमारी के बहाने जेट एयरवेज पायलट सामुहिक अवकाश ले लिया जेट एयरवेज में लगभग 1200 पायलट है। ट्रेड युनियन के मुताबिक 650 पायलट अब तक इस मुद्दे पर उनके साथ है। जेट एयरवेज की लगभग 400 फ्लाईट रोजाना उडान भरती है और देश भर में 10,000 यात्री रोज इसमें सफर करते है। जेट एयरवेज की 115 से ज्यादा घरेलू उडाने एवं कई अतंरराष्ट्रीय उडाने रद्द की जा चुकी है। जिससे सबसे ज्यादा मुसिबतों का सामना आम यात्रियों को करना पड रहा है। दिल्ली में यात्रियों को जेट प्रबंघन की तरफ से कहा जा रहा है कि या तो यात्री अपनी टिकट की पुरी रकम वापस ले या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक होटल में रूकें।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें