कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर : दो हमलों में दो सीआरपीएफ जवान शहीद

श्रीनगर, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मरी में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों लालचौक और बटमालू में आतंकवादियों ने हमले कर दिए। इनमें दो जवान मारे गए और चार घायल हो गए। पहला हमला श्रीनगर के लालचौक में मैसूमा में ठहरी सीआरपीएफ की जी/28 बटालियन बंकर पर हुआ। इसमें सीआरपीएफ के दो जवान मारे गए। आतंकवादी पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के बाद सीआरपीएफ ने आफताब मार्केट के आसपास के इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बलों को आंशका है कि आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के बाद इस व्यस्त बाजार में घुस गए हैं।
सुरक्षा बलों को यह भी आशंका है कि वे इलाके में ऎसी ही और वारदात को अंजाम दे सकते हैं। दूसरे वारदात में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की चौकी पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घटना के बाद सीआरपीएफ ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें