नई दिल्ली, 9 सितंबर। राष्ट्रपति भवन में हुई चोरी के बाद अब देश के पूर्व प्रघानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की दुर्लभ घडी की चोरी का मामला सामने आया है। 10 जनपथ के पास लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल संग्रहालय से शुक्रवार को उनकी दुर्लभ घडी चोरी हो गई। अपने प्रघानमंत्री समय के दौरान शास्त्री जी ने रूस की यात्रा की थी और उसी समय यह घडी उन्हें तत्कालिन राष्ट्रपति स्टालिन ने भेंट की थी। शास्त्री जी की घडी खालिस सोने की थी और उसकी कीमत एक करोड रूपए बताई जा रही है। पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स के मुताबिक संग्रहालय से यह घडी शुक्रवार को चोरी हुई थी। लेकिन संग्रहालय के केयर टेकर्स ने सोमवार को इसकी शिकायत की। तुगलक रोड थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह काम किसी अंदर के आदमी का ही लगता है और इसी सिलसिले में संग्रहालय में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ माली और कबाडी वगैरह से भी पूछताछ की जा रही है।