मुंबई, 9 सितंबर। बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो सलमान खान और अजय देवगन अभिनीत फिल्म "लंदन ड्रीम्स" के अंतिम गीत की शूटिंग में काफी दिक्कते आई। बारिश और स्वाइन फ्लू के कारण वह शूटिंग नहीं कर पा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने 5000 जूनियर कलाकारों के साथ शूटिंग पूरी करनी पडी। फिल्म निर्देशक विपुल शाह ने कहा कि बारिश की वजह से हम अंतिम गीत की शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। बाद में स्वाइन फ्लू के चलते हमे भीड की शूटिंग की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन हमारे पास कोई रास्ता नहीं था। गाने की शूटिंग को टाला नहीं जा सकता था। शाह ने मुंबई के निकट भानदुप में सलमान खान, अजय देवगन, असिन थोट्टमकल, रणविजय, आदित्य रॉय कपूर और 5000 जूनियर कलाकारों के साथ लंदन ड्रीम्स के अंतिम गीत की शूटिंग की हे। इन सभी ने एक म्यूजिक बैड के सदस्यों का अभिनय किया था। राहत फतेह अली खान और शंकर महादेवन के गाए इस गीत की कोरियोग्राफी रेमा ने की है।