श्रीनगर। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कफ्र्यू लागू है। इसके अलावा अनंतनाग जिले के दो कस्बों में भी कफ्र्यू जारी रखा गया है।
इन इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार रात हिंसक झ़डपें हुई थीं। पुलिस ने बताया, पूरे श्रीनगर में कफ्र्यू लगा हुआ है, क्योंकि हालात में सुधार नहीं हुआ है। कई स्थानों पर कल रात तक सुरक्षा बलों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर पथराव की घटनाएं हुईं। कल शाम अनंतनाग जिले और नजदीकी बीजबहे़डा के कई स्थानों पर भी पथराव की घटनाएं हुईं। इसके बाद वहां भी कफ्र्यू लगा दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने घाटी के नौ जिलों में निषेधाज्ञा लगा दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि घाटी के किसी भी स्थान पर कल किसी ब़डी घटना की जानकारी नहीं मिली, लेकिन ऎहतियातन कफ्र्यू और निषेधाज्ञा लगाई गई है। कल रात बटमालू, करन नगर और छोटा बाजार में सुरक्षा बलों और पथराव करती भी़ड के बीच संघर्ष में चार लोग घायल हो गए।
भारत समाचार
कश्मीर : घाटी में कई स्थानों पर कफ्र्यू जारी





















