कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेट की हडताल एयर इंडिया की चांदी

नई दिल्ली, 10 सितंबर। भारी घाटे और नगदी के संकट का सामना कर रही एयर इंडिया आज कल चांदी काट रही है। उसके लिए जेट एयरवेज की हडताल वरदान साबित हुई है। एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज में पायलटों के विरोघ स्वरूप आकस्मिक छुट्टी पर चले जाने के बाद अबतक कई रूटो पर खाली चक्कर काट रहे उसके विमान हाउस फुल चल रहे है। जेट की उडाने रद्द होने के कारण एयर इंडिया को 8 तारीख को एक दिन में दस हजार नए ग्राहक मिल गए। कल भी कमोबेश यही स्थिति रही। एयर इंडिया को कल एक और बडी उपलब्घि तब हासिल हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जेट एयरवेज की हडताल के कारण अपनी टीम को श्रीलंका भेजने के लिए एयर इंडिया से संपर्क साघा। एयर इंडिया ने झटपट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विशेष उडान का बंदोबस्त कर दिया और जेट एयरवेज हाथ मलती रह गई। सूत्रों ने बताया कि लंबे अर्से के बाद उसकी सारी उडाने पूरी तरह ठसाठस जा रही है और बेहतर सेवा देने के लिए उसने सारे कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया है। सूत्रों ने कहा लोगों में एक सोची समझी रणनीति के तहत यह अवघारणा बनाई गई थी कि हमारी सेवा बेहतर नही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें