लंदन। एक हॉकी मैच के दौरान गायिका टेलर स्विफ्ट और ट्वीलाइट के अभिनेता टेलर लॉटनर को एक साथ देखे जाने के बाद दोनों के बीच रोमांस की चर्चा हैं। सूत्रों के अनुसार 19 वर्षीय स्विफ्ट और 17 वषीय लॉटनर लॉस एंजेलिस में हॉकी मैच के दौरान एक साथ पहुंचे थे। जुलाई में प्रदर्शित हुई फिल्म "वेलेनटाइंस डे" में साथ काम करने के बाद से इन दोनों को दूसरी बार साथ देखा गया हैं। पॉप गायिका कैटी पैरी के जन्मदिन पार्टी में शिरकत करने के बाद स्विफ्ट लॉटनर से हवाईअड्डे पर मिली थीं। उसी शाम उन्हें एक होटल में साथ देखा गया था।