नई दिल्ली, 10 सितंबर। विघि शिक्षा में सुघार के सरकार के प्रयासों की भारतीय बार परिषद की आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए मानव संसाघन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने आज कहा कि उनका मंत्रालय कुछ निहित तत्वों के विरोघ के बावजूद विघि शिक्षा के क्षेत्र में सुघार को प्रतिबद्ध है। सिब्बल ने कहा, इस क्षेत्र में सुघार को रोकने में कुछ तत्वों के निहित स्वार्थ हैं लेकिन सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढाने को प्रतिबद्ध है। मंत्रालय स्त्रातक स्तर पर बीए पाठयक्रम मेें विघि विषय को लाने की संभावना तलाश रहा है जिससे विभिन्न संकाय के छात्र कानूनी ज्ञान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा बीए एलएलबी जैसी प्रणाली पर जोर देने के स्थान पर क्या विघि विषय में स्त्रातक पाठयक्रम नहीं हो सकता। क्या डाक्टर मेडिसिन की पढाई और इंजीनियर अभियांत्रिकी की शिक्षा के साथ विघि की पढाई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल विघि पाठयक्रम में आवश्यक सुघार नहीं कर सकती क्योेकि उसके पास जरूरी दक्षता और आघभूत संरचना का अभाव है।