श्रीनगर। अलगाववादियों द्वारा जनता से रोजमर्रा के कामकाज करने की अपील किए जाने के बाद कश्मीर घाटी में गुरूवार को जनजीवन सामान्य बना रहा।
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी ध़डे के नेता सैयद अली गिलानी ने पिछले चार महीने से ज्यादा अर्से से चल रहे "कश्मीर छो़डो आंदोलन" अभियान के तहत लोगों से रोजमर्रा के कामकाज शुरू करने की अपील की। इस दौरान दुकानें, शौक्षणिक संस्थान, बैंक, डाकघर और औद्योगिक प्रतिष्ठान खुले रहे। सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। इससे एक दिन पहले ही गिलानी ने बंद का ऎलान किया था जिससे जनजीवन बाधित हुआ था। गत जून से ही कश्मीर घाटी में जारी हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
भारत समाचार
कश्मीर घाटी में जनजीवन सामान्य





















