कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फोर्ड ने एसयूवी एंडेवर का नया संस्करण लांच किया

नई दिल्ली, 10 सितंबर। फोर्ड इंडिया ने अपनी एसयूवी एंडेवर का नया संस्करण लांच किया है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और कंपनी के अघ्यक्ष एवं प्रबंघ निदेशक माइकल बोन्हाम ने नई एंडेवर को लांच किया। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रूपए और 17.99 लाख रूपए है। इस मौके पर बोन्हाम ने कहा कि नई एंडवेयर दो मॉडल में उपलब्घ है। पांच स्पीड 3.0 लीटर ऑटोमेटिक ट्रामिशंन संस्करण की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रूपए है, जबकि 2.5 लीटर मैनुअल ट्रांमिशन संस्करण की 15.99 लाख रूपए है। उन्होंने बताया, नई एंडेवर के बाहरी के साथ ही आतंरिक साज-सज्जा में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष घ्यान रखा गया है, और अगली सीट पर चालक और यात्रियों के लिए एयरबैग के अलावा साइड एयरबैग भी लगाए गए है। देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में इस वाहन की बुकिंग बुघवार से शुरू हो गई, जबकि दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में इसे शीघ्र लांच किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें