भारत समाचार
छात्रा को 14 नम्बरों से करता था अश्लील कॉल

सूत्रों के अनुसार उज्जैन के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी पवन कुंडले को पुलिस के "वी केयर फॉर यू" दस्ते ने जाल बिछाकर धर दबोचा। आरोप है कि कुंडले यहां मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम की छात्रा रीना (बदला हुआ नाम) को पिछले ढाई साल से फोन करके अश्लील बातें करके परेशान कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक इंजीनियरिंग छात्र ने इस काम के लिए 14 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया, जिनमें से सात उसी के नाम से खरीदी गई है।




















